बिहार विधान परिषद स्थानीय प्राधिकार का चुनाव 4 अप्रैल को करने की घोषणा की गई है। चुनाव 24 सीटों पर होनी है। आपको बता दें कि इस चुनाव को लेकर भाजपा 12 सीटों पर अपने उम्मीदवारों उतर रही है। रविवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भाजपा कोटे की 12 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम पर बारी-बारी से चर्चा की गई। चर्चा के बाद भाजपा ने उम्मीदवारो की अंतिम सूची जारी कर दी।

24 सीटों पर उम्मीदवारी निश्चित
इस बैठक में विधान परिषद के लिए 24 सीटों पर उम्मीदवारों निश्चित किये जा चुके हुई। साथ ही इस बैठक में उम्मीदवारों के नामों और व्यपार को लेकर लंबे समय तक चर्चा चली। उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के नेताओं ने खासतौर से रणनीति तैयार की। इस फैसले से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा और हरि झंडी मिल गई। बीजेपी जिन 12 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी उसमें समस्तीपुर, गोपालगंज, बेगूसराय ,सहरसा ,कटिहार, किशनगंज ,रोहतास, औरंगाबाद ,सारण, सीवान, दरभंगा और पूर्वी चंपारण जिला शामिल है।

केंद्रीय नेतृत्व के मंजूरी की प्रतीक्षा
केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिलने के बाद एक-दो दिनों में अंतिम तौर पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी। अभी तक एनडीए में शामिल घटक दलों के प्रदेश नेतृत्व संयुक्त रूप से सभी 24 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा चुकी है। रविवार को बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित चुनाव समिति की बैठक में इसकी चर्चा हुई है जिसमे मौजूद डॉक्टर संजय जयसवाल के साथ केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, सांसद सुशील मोदी ,सांसद रविशंकर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव और प्रेम कुमार भी शामिल थे।