logo

बिहार में सर्द पछुआ हवा चलने से गिर सकता है तापमान, कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

uty.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में मौसम हर रोज करवट लेता नजर आ रहा है। मंगलवार को राज्य में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 2-3 दिन बादल रहेंगे। इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटों में प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 6 फरवरी की शाम या 7 फरवरी से ठंडी पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने के आसार हैं। इससे न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है।कई जिलों में बढ़ रहा कोहरे का असर
इस बीच बिहार के कई जिलों में कोहरे का असर भी बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गोपालगंज, पूर्वी-पश्चिमी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, पुर्णिया और किशनगंज जैसे जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 5 फरवरी तक जारी रहेगा और 6 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है।बता दें कि राज्य में गुनगुनी सर्द हवा ने ठंड को बढ़ा दिया है, जिससे लोग शाम के समय अलाव जलाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, तापमान में गिरावट के कारण दिन में तो धूप में कुछ राहत महसूस हो रही है। लेकिन शाम होते-होते लोगों को ठंड का असर महसूस होने लगता है। ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना है। ठंड बढ़ने के कारण लोगों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Tags - Bihar Weather Weather News Weather Forecast Yellow Alert of Fog Bihar News Latest News Breaking News