द फॉलोअप डेस्क
राजद नेता तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेजस्वी यादव पटना के मरीन ड्राइव पर डांस करते नज़र आ रहे हैं। ये वीडियो रात के समय का है। इस विडियो में आगे में कुछ सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सर दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे साथ में तेजस्वी यादव दिखाई दे रहे हैं। तेजस्वी यादव के साथ उनके भांजे भी डांस करते दिख रहे हैं।.jpeg)
दिल तो बच्चा ही है जी ... मस्ती टाइम @ पटना मरीन ड्राइव
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 2, 2025
@iHrithik pic.twitter.com/TxelXmsSPb
इस वीडियो में तेजस्वी यादव उन बच्चों से ये कहते नज़र आ रहे है कि हम मोदी जी को नचाते हैं जिसके बाद साथ में खड़े इन्फ़्लुएन्सर लालू यादव और तेजस्वी के जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर देते हैं। इन्फ़्लुएन्सर उन्हें पहले डांस के स्टेप बताते हैं उसके बाद दोनों एक भोजपुरी गाने पर डांस करना शुरू कर देते हैं। इस वीडियो को सबसे पहले उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने अपने इन्स्ताग्राम पेज पर डाला है। और कैप्शन में लिखा है 'भावी मुख्यमंत्री बिहार', जिसके बाद इस वीडियो पर अब लोगों के अलग अलग कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं।
Mama - Bhanja Fun Unlimited at Patna Marine drive pic.twitter.com/P6InPRrZbQ
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 2, 2025