logo

नीतीश के राज्यसभा संसद के रुप में शपथ लेते ही तेजस्वी यादव ने साधा निशाना, कहा- अपनी इच्छा से नहीं ली

erg1.jpg

बिहार

नीतीश कुमार के राज्यसभा संसद के रुप में शपथ लेते ही तेजस्वी यादव ने साधा निशाना। उन्होंने यह वादा किया कि नीतीश कुमार यह शपथ अपनी इच्छा से नहीं लिए हैं।

दबाव में लिए फैसला

आज नीतीश कुमार दिल्ली के संसद भवन में राज्यसभा सांसद के रुप में शपथ ले लिए हैं। शपथ लेते ही बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि नीतीश कुमार राजनीतिक दबाव में आकर यह फैसला लिए हैं। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि उन्होंने यह फैसला अपनी मर्जी से नहीं ली है। उन्होंने आगे कहा कि अगर उनकी ऐसी कोई मंशा होती तो मुख्यमंत्री बनने से महज तीन महीने के भीतर ही वह राज्यसभा जाने का फैसला क्यों लेते? हालांकि इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने किसी प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है, जो इतनी चर्चा हो रही है?


मुख्यमंत्री का सदन में अपमान

मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार के सार्वजनिक अपमान का मुद्दा उठाते हुए कई गंभीर आरोप भी लगाए। इस दौरान उन्होंने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जब सदन में मुख्यमंत्री को बोल रहे होते हैं तो बीच में ही सदन स्थगित कर दिया जाता है या बिजली काट दी जाती है। इससे साफ दिखता है कि उनका किस कदर अपमानित किया जा रहा है।


अपराधिक घटनाएं चरम पर

इस दौरान उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधिक घटनाएं चरम पर पहुंच गई है। राज्य की स्थिति बद से बदतर हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई है। जनता भाड़ मं जाए, इन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि इस दौरान मीडिया द्वारा सैलरी पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कल जैसे ही उन्होंने मीडिया में बयान दिया, आज उनकी रुकी हुई सैलरी आ गई।

Tags - Nitish Kumar Rajya Sabha oath controversy Tejashwi Yadav reaction Bihar political tension Rajya Sabha membership debate political pressure allegation India Bihar विपक्ष बयान NDA vs RJD politics Bihar law and order issue opposition attack on govern