logo

Tejashwi Yadav Video : रात में ऑटो की सवारी करते दिखे तेजस्वी यादव, CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ऐसी बात

रात में ऑटो की सवारी करते दिखे तेजस्वी यादव, CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ऐसी बात

द फॉलोअप डेस्क:

Tejashwi Yadav Video: बिहार (Bihar) के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आमतौर पर सुरक्षाकर्मियों और एस्कॉर्ट गाड़ियों के काफिले के साथ नजर आने वाले तेजस्वी यादव इस बार रात के वक्त ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw) में सफर करते दिखाई दिए। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स SS Account X) पर यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में तेजस्वी ऑटो की पिछली सीट पर बैठे हैं, जबकि उनका एक सुरक्षाकर्मी आगे बैठा नजर आ रहा है। इस दौरान तेजस्वी यादव मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) पर निशाना साधते हुए उन्हें चोर कहते सुनाई देते हैं। वीडियो में वह अपनी बात कहते हुए हंसते हुए भी नजर आते हैं।

 

दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान का है वीडियो

जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव का यह वीडियो दिल्ली में विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान का है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दल लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। इसी कड़ी में विपक्षी नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। तेजस्वी यादव भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे। ऑटो रिक्शा में सफर करते हुए उनका वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी है। हालांकि, वीडियो को लेकर वायरल हो रहे दावों और उसके संदर्भ को अलग-अलग देखना जरूरी है।

SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर आमने-सामने विपक्ष और चुनाव आयोग

बिहार समेत देश के विभिन्न हिस्सों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने वोट चोरी के आरोप लगाए हैं और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्षी नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई है। इस मुद्दे पर विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन के साथ कानूनी रास्ता अपनाने की भी बात कही है। ऐसे में तेजस्वी यादव का यह वीडियो SIR और चुनाव आयोग को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच सामने आया है।

Tags - Bihar News Bihar Latest News Tejashwi Yadav Viral Video Tejashwi Yadav Auto Rickshaw Video