logo

तेजस्वी का ऐलान, सरकार बनने के बाद जीविका दीदियों को मिलेगा 30 हजार का वेतन, सरकारी कर्मचारी का भी दर्जा

tejaswi___.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा के सरगर्मियों के बीच तेजस्वी यादव ने पटना में आज प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की, इस दौरान उन्होंने कहा कि "नामांकन दाखिल करने का काम खत्म हो गया है और अब प्रचार का समय आ गया है। इस बार, बिहार की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।"

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने जीविका दीदियों के साथ अन्याय किया है। सरकार को लोगों के दुख से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने ऐलान किया कि सरकार में आने पर जीविका दीदियों को स्थायी करेंगे और 30 हजार रुपये सैलरी देंगे। इसके साथ ही सरकार में आने पर महागठबंधन जीविका दीदियों को ब्याज मु्क्त ऋण देंगे और उनको 2 हजार रुपये महीना भत्ता भी देंगे। वहीं जीविका कैडर का 5 लाख रुपये का बीमा करवाएंगे। 

तेजस्वी ने ऐलान किया है कि सरकार बनने के बाद बिहार के सभी संविदाकर्मियों को स्थायी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि "संविदाकर्मियों का दिन भर शोषण किया जाता है, बिना कारण बताए उनकी सेवा खत्म कर दी जाती है। उनको कभी भी बाहर कर दिया जाता है। हर महीन उनका 18 प्रतिशत जीएसटी काटा जाता है। इनके पास जॉब सिक्योरिटी नहीं होती। और इसलिए यह निर्णय लिया जा रहा है।"


उन्होंने नीतीश सरकार पर भी निशाना साधा और कहा "बिहार की जनता मौजूदा डबल इंजन सरकार से तंग आ चुकी है। इस डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ गए हैं। लोग बेरोजगारी और पलायन से तंग आ चुके हैं। मौजूदा सरकार ने वे घोषणाएँ कॉपी कर लीं जो हमने पहले ही जनता के सामने की थीं।"
उन्होंने मौजूदा नीतीश सरकार पर आरोप लगाया और कहा "हमने जो संकल्प लिया था और आप सभी के साथ साझा किया था, उसे इस सरकार ने अपनी घोषणाओं में कॉपी कर लिया है, और यह बात सब जानते हैं; कुछ भी छिपा नहीं है। 'माई बहन मान योजना' को लागू करने के दौरान, इन लोगों ने रिश्वतखोरी की योजना के तहत दस हज़ार रुपये बांटे।"

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar trending news election commission news bihar vidhansabha election news