द फॉलोअप डेस्क
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एक ओर जहां बिहार की राजनीती में हलचल काफी तेज दिखाई दे रहा है। वहीं बिहार में सभी राजनीतिक पार्टियाँ लगातार जनसभाएं और बैठक आयोजित कर रहे हैं। आज बिहार भाजपा ने दिल्ली में बैठक भी बुलाई है इसी बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी आनन-फानन में विधायकों की एक बैठक बुला ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में आज दोपहर को बुलाई गई है। ऐसा माना जा रहा है कि आज की इस बैठक में चुनाव से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। 
बता दें कि बीते 1 सितंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई वोट अधिकार यात्रा का समापन हुआ था। और अब जाकर आनन-फानन में तेजस्वी यादव ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। वहीं दिल्ली में भी आज बिहार भाजपा की एक बैठक होने वाली है, जहां सीटों के बंटवारे और कई चुनावी एजेंडों पर बात हो सकती है। इस बैठक को केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने आयोजित की है, जहां कई बड़े नेता शामिल होने वाले हैं।