logo

तेज प्रताप आवास चोरी केस में नया मोड़, ड्राइवर की पत्नी ने पूर्व पीए के परिवार पर धमकी का लगाया आरोप

tej2asxd.jpg

पटना/बिहार
जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव के आवास पर हुई कथित चोरी मामले में अब एक नया मोड़ आया है। तेज प्रताप का ड्राइवर अनिल कुमार के परिवार ने पूर्व पीए मोतिलाल के परिवार पर धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में गर्दनीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। 

गवाही देने से रोकने का दबाव बनाया गया
ड्राइवर अनिल की पत्नी रंजू देवी ने पुलिस को बताया कि घटना के समय उनके पति तेज प्रताप यादव के आवास पर थे। इसी दौरान पूर्व पीए मोतिलाल राय की पत्नी प्रीती भारती, उनकी साली कोमल और ससुर भूषण राय उनके घर पहुंचे। रंजू का कहना है कि क्योंकि वह उन्हें पहले से जानती थी इसलिए उन्हें घर के अंदर बैठने के लिए कहा, लेकिन उनका आरोप है कि पूर्व पीए के परिवार की तरफ से उनके पति अनिल कुमार को केस में गवाही देने से रोकने का दबाव बनाया गया। रंजू ने बताया कि उन्हें धमकी दी गई कि अगर उनका पति अदालत या पुलिस के सामने गवाही दी तो आकाश को बोलकर पूरे परिवार को उठवा लेंगे। इस घटना के बाद से ड्राइवर अनिल ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

पूर्व पीए की पत्नी प्रीती भारती ने जताई चिंता
अनिल का मानना है कि उन्हें और उनके परिवार को किसी भी समय नुकसान पहुंचाया जा सकता है। दूसरी तरफ, पूर्व पीए मोतिलाल राय की पत्नी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पत्नी प्रीती भारती का कहना है कि उनके पति कई दिनों से घर नहीं लौटे हैं। उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। प्रीती भारती भी कहती हैं कि मुझे डर है कि मेरे पति के साथ कोई अनहोनी न हो जाए।

Tags - Tej Pratap Yadav News Tej Pratap Residence Theft Case