logo

पटना जंक्शन से किशोरी को उठा ले गए, 2 जगहों पर 3 युवकों ने किया गैंगरेप

6mm.jpg

पटना/बिहार 
मोतिहारी की एक 15 साल की युवती के साथ पटना जंक्शन से फोन चोरी का शिकायत कराने का झांसा देकर 3 युवकों ने दो दिनों तक दो जगहों पर दुष्कर्म किया। तबीयत बिगड़ने पर दानापुर रेलवे स्टेशन के समीप छोड़कर फरार हो गए बदमाश। PMCH में पीड़िता का चल रहा इलाज। 

फोन चोरी की शिकायत कराने का झांसा 
जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने माता-पिता के साथ विजयवाड़ा में रहती है। वह 1 मई को आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से पटना स्टेशन पहुंची। उसके बाद मोतिहारी जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने के दौरान उसका फोन चोरी हो गया। इससे आहत होकर वह स्टेशन पर बैठ गई। इसी दौरान किराये पर कार चलाने वाला विकास उसके पास गया और उससे बातचीत करने लगा। लड़की ने बातचीत में बताया कि किसी ने उसका फोन चुरा लिया है। फोन चोरी की शिकायत कराने का झांसा देकर विकास उसे गांधी मैंदान ले गया। वहां उसने अपने साथी अरविंद और पवन को कार लेकर बुलाया। इसके बाद उसे पटना जंक्शन के पास एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां तीनों युवकों ने मिलकर उसके साथ दो दिनों तक सामुहिक दुष्कर्म किया। युवती के मना करने पर युवकों ने उसे धमकी देकर चुप करा दिया।  

तबीयत बिगड़ने पर छोड़कर भागे आरोपी
युवती की तबीयत बिगड़ने के बाद तीनों आरोपियों ने उसे दानापुर स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए। वहां मौके पर मौजूद लोगों ने उसे देखकर दानापुर GRP को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए युवती को PMCH में भर्ती कराया। इधर, पुलिस विकास को पटना जंक्शन और पवन राय को बेऊर क्षेत्र से दबोच लिया है। तीसरा युवक पवन की छानबीन जारी है।

Tags - Patna Junction incident minor girl gangrape Bihar Motihari victim case Danapur railway station crime