द फॉलोअप डेस्क
बिहार की राजनीति में निशांत की एंट्री से फुसफुसाहट तेज हो गई है। पटना में जदयू विधायक रूहेल रंजन के आवास पर पार्टी के 14 युवा विधायक जमा हुए और सब मिलकर एक सुर में ऐलान किया। सबने कहा कि अब वक्त आ गया है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी का ताज से निशांत कुमार के सिर को सजाया जाए। इन युवा विधायकों ने खुद को “टीम निशांत” बताया और कहा कि वे आने वाले समय में निशांत कुमार के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं। उनका दावा है कि 2030 का चुनाव भी निशांत की अगुवाई में लड़ा जाएगा। विधायकों का कहना है कि 2025 के चुनाव में 2025 से 2030 फिर से नीतीश के नारे पर जनता ने जबरदस्त भरोसा जताया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट देकर एनडीए को भारी बहुमत दिलाया। मगर दरअसल, पार्टी के अंदर नई पीढ़ी यह चाहती है कि उस सियासी विरासत को आगे बढ़ाया जाए।

इसलिए निशांत कुमार को मैदान में उतारा जा रहा है। रूहेल रंजन ने साफ लहजे में कहा कि आने वाले समय में निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। वहीं विधायक शुभानंद मुकेश ने उन्हें नीतीश कुमार का वर्जन-2 करार दिया और कहा कि निशांत ही बिहार की सियासत को नई दिशा दे सकते हैं। वहीं, समृद्ध वर्मा का कहना है कि निशांत ही नीतीश कुमार के विजन को आगे ले जाने की काबिलियत रखते हैं, जबकि चेतन आनंद ने कहा कि निशांत अब बिहार की मांग बन चुके हैं।