logo

सॉरी मम्मी, अब और सहन नहीं होता… सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के बाद सरकारी शिक्षिका ने की आत्महत्या

sorr.jpg

पौड़ी/देहरादून
सॉरी मम्मी, अब और सहन नहीं होता...। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीकोट क्षेत्र की रहने वाली सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने रोते हुए एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो बनाने के बाद शिक्षिका ने आत्महत्या कर ली। पारिवारिक विवाद से परेशान होकर उठाया कदम। वीडियो में शिक्षिका ने कहा कि 6 महिने से सह रही हूं, अब और नहीं सहा जाता...।

 

नवंबर 2025 में हुई थी शादी
परिजनों के अनुसार सृष्टि कंडारी की शादी नवंबर 2025 में देहरादून के हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी। सौरभ सचिवालय सेवा में कार्यरत बताए जा रहे हैं, जबकि सृष्टि पौड़ी के श्रीकोट क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका थीं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो की सत्यता और उसमें कही गई बातों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Tags - Pauri teacher suicidegovernment teacher suicideDehradun news