logo

चाय की तलब बनी मौत की वजह, सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा

train42.jpg

भोजपुर/बिहार 
भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के ट्रक से कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। चाय पीने के लिए घर से करीब 3 बजे निकला था। इसी दौरान सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गया। हादसा आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर पीरो अनुसूचित जाति टोला के पास हुआ। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पीरे बाजार जा रहा था चाय पीने जा रहा था
मृतक की पहचान प्रेमचंद्र साह उर्फ पोतन (40) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुबह करीब तीन बजे प्रेमचंद्र की नींद खुली थी, जिसके बाद वे चाय पीने के लिए पीरो बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। प्रेमचंद्र दो भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में मां कौशल्या देवी, पत्नी ज्ञानती देवी और चार वर्षीय बेटा ओम कुमार है।

Tags - Bhojpur Accident NewsTruck Accident Bihar