logo

दरभंगा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष फरार, जांच में जुटी पुलिस

मौत.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के दरभंगा जिले से बुधवार दोपहर एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। यह घटना मोरो थाना क्षेत्र के हरैला गांव का है। मृतका की पहचान निशा कुमारी के रूप में हुई है जिसकी उम्र 20 बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बताया गया कि निशा की शादी करीब डेढ़ साल पहले सुबोध पासवान से हुई थी। उसका तीन माह का एक पुत्र भी है। सुबोध को शराब पीने की लत थी। शादी के बाद भी सुबोध शराब पीना नहीं छोड़ रहा था। बेटे के जन्म के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियां बढने से लगातार दोनों के बीच झगड़ा होता था। निशा हमेशा अपने पति को शराब छोड़ने के लिए कहती थी, लेकिन सुबोध पर इसका कोई असर नहीं होता था। 

निशा के मायके पक्ष वालों का कहना है कि उन्हें बुधवार को दोपहर में सूचना मिली की निशा का देहांत हो गया है। जब मायके वाले निशा के घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि निशा का शव खटिया पर पड़ा हुआ था। उसके गले पर रस्सी का गहरा निशान था। वहीं घटना के बाद से ससुराल के सभी सदस्य घर से फरार बताए जा रहे हैं। उन्होंने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि सबलोग मिलकर जानबूझकर उसको मार दिये हैं। घटना की सूचना मिलते ही मोरो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा पूछताछ में परिजनों ने कहा कि निशा का पति सुबोध पासवान नशे का आदी था। वह अक्सर शराब के नशे में घर आकर पत्नी के साथ मारपीट करता था। निशा द्वारा इसका विरोध करने पर उसे ससुराल के सभी सद्स्य मिलकर प्रताड़ित करते थे, जिससे वह काफी परेशान रहती थी।

Tags - Darbhanga crime news suspicious death Darbhanga newly married woman death Bihar Morro police station case Harela village incident Nisha Kumari death domestic violence Bihar dowry death suspicion India husband शराब addiction case Subodh Paswan cas