logo

तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आई छात्रा, 15 फीट तक घिसटती रही; आक्रोशित भीड़ ने किया सड़क जाम

नमि्.jpg

जमुई/बिहार 
जमुई में गुरुवार सुबह कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को तेज रफ्तार हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया। छात्रा इस दौरान ट्रक के पहिए में फंस गई और करीब 15 फीट तक घिसटती चली गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस ह्दयविदारक घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने बांस-बल्ला लगाकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। घटना जिले के खैरा बाजार का है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया सारी घटनाक्रम
मृतक छात्रा की पहचान बरियारपुर गांव निवासी मुस्कान कुमारी के रुप में हुई है। वह 10वीं कक्षा की छात्रा थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आज सुबह करीब 7 बजे साइकिल से कोचिंग पढ़ने खैरा बाजार जा रही थी। इसी दौरान इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे बालू लदे हाइवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुस्कान ट्रक के पिछले पहिए में फंस गई। इस दौरान चालक वाहन रोकने के बजाय उसे घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा। जब तक हाइवा रुका, तब तक छात्रा की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। जब लोग उस तक पहुंचते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटनास्थल का मंजर देखकर लोगों की रूह कांप उठी। लोगों ने बताया कि छात्रा के कमर के ऊपर से पहिया गुजर चुका था, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। 

भीड़ से बचने के लिए चालक घर में छुपा
घटना के बाद लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। बताया जा रहा कि हादसे के बाद चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया तो वह जान बचाने के लिए एक घर में छिप गया। इसके बाद लोगों का गुस्सा और भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने हाइवा के शीशे तोड़ दी। इधर, मुस्कान की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर बेतहाशा पहुंचे। लोगों ने बांस-बल्ला लगाकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश करती रही। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने थाने पर भी हमला कर दिया। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। बताया जा रहा है कि हालात काबू में करने के लिए पुलिस की ओर से करीब 12 राउंड फायरिंग की गई। हालांकि फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद से पूरे खैरा बाजार में तनाव का माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आरोपी की खोज जारी है।

Tags - Jamui Accident News Jamui Road Accident Khaira Market Accident