logo

गैंगस्टर सोनू–मोनू के घर छापा मारने पहुंची बिहार पुलिस, गुर्गों ने ली तलाशी

मम.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

बिहार में सोनू-मोनू गैंग के ठिकानों पर बिना वारंट के ही जांच के लिए पुलिस पहुंची। अंदर जाने से पहले गैंगस्टर के गुर्गों ने रोककर पुलिस की ही तलाशी ली। इस दौरान गुर्गों के कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बिहार पुलिस के जवानों को रोककर उनकी तलाशी ली जा रही है। बिहार पुलिस के जवान लाइन में खड़े हैं और गैंगस्टर के गुर्गे उनकी तलाशी ले रहे हैं। बिहार सेे आई यह तस्वीर कानून-व्यवस्था के लिए काफी शर्मसार करने वाली स्थिति पैदा कर रही है।
 

पुलिसकर्मियों की ली गई तलाशी
जानकारी के मुताबिक सोनू-मोनू गैंग सरपंच पति पर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस जांच के लिए ठिकाने पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को ही गैंगस्टर के गुर्गों ने रोक लिया। इसमें हैरानी की बात यह रही कि अंदर जाने से पहले पुलिसकर्मियों की तलाशी ली गई। आम तौर पर पुलिस अपराधियों की तलाशी लेती है, लेकिन इस मामले में तस्वीर पूरी तरह उलटी दिखाई दी।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गैंग के गुर्गे पुलिसकर्मियों की जांच करते और पूरी घटना की रिकॉर्डिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि गुर्गे कह रहे हैं — “जितने लोगों की तलाशी हुई है, उतने ही अंदर जाएंगे।” सबसे पहले हाथीदह थाना अध्यक्ष रंजन कुमार की तलाशी ली गई। वहीं पंचमहला थानाध्यक्ष कुंदन कुमार का भी वीडियो बनाया गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस बिना वारंट के कथित तौर पर सोनू-मोनू गैंग के ठिकाने पर पहुंची थी। फिलहाल यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली और कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Tags - Sonu Monu gang Bihar gang news Bihar crime news police raid Bihar