logo

बेटे को क्लास में दी थी मुर्गा बनने की सजा, गुस्साये पिता ने फोड़ दिया प्रिंसिपल का सिर 

saharsa.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

एक छात्र को प्रिंसिपल को सजा देना महंगा पड़ गया। छात्र के पिता ने गुस्से में आकर प्रिंसिपल को डंडे से मारकर घायल कर दिया। डंडे की मार से प्रिंसिपल का सिर फट गया। घटना बिहार सहरसा के लहुआर की है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में छात्र के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, प्रिंसिपल को इलाज के लिए पास के सीएचसी में एडमिट किया गया है। आरोपी पिता का नाम संतोष सिंह और प्रिंसिपल का नाम भागीरथ महतो बताया गया है। 

क्या है मामला 

सहरसा पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि घटना लहुआर थाना क्षेत्र की है। यहां कक्षा 6 के एक छात्र को प्रिंसिपल महतो ने मुर्गा बनने की परंपरागत सजा सुनाई। छात्र ने क्लास रूम की खिड़की तोड़ दी थी औऱ कुछ दोस्तों के साथ मिलकर शोर-शराबा कर रहा था। इसी बीच प्रिंसिपल क्लास रूम में पहुंच गये। इन्होंने छात्र को सजा देते हुए मुर्गा बनने के लिए कहा। बात आयी गयी हो गयी। लेकिन जब छात्र ने घर जाकर पिता को ये बात बताई तो वे गुस्सा हो गये। वे स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल को पीटकर उनका सिर फोड़ दिया। 

शिक्षकों ने की संतोष सिंह की शिकायत 

संतोष सिंह की पिटाई से घायल होने के बाद प्रिंसिपल को सीएचसी में भर्ती किया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद स्कूल के शिक्षक गोलबंद हो गये और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल करते हुए छापेमारी की और आरोपी पिता संतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है।  

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - beatenbiharteacherPrincipal