logo

Bihar : छत पर सूर्य को जल चढ़ा रहा था पिता, छोटे बेटे ने धक्का देकर ले ली जान

WhatsApp_Image_2022-03-02_at_13_55_41.jpeg


 

 

मुंगेर: 

सगे बेटे ने पिता की जान ले ली। हत्या का कारण हैरान करने वाला है। मामला बिहार के मुंगेर जिला स्थित ईस्ट कॉलोनी थानाक्षेत्र अंतर्गत नया गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां एक कलयुगी बेटे ने पेंशन के पैसों के लिए पिता को मार डाला। बेटे ने पिता की हत्या उस वक्त कर दी जब वो सूर्य को अर्घ्य दे रहे थे। मृतक की पहचान रिटायर्ड रेलकर्मी रामस्वरूप यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक रामस्वरूप के तीन बेटे हैं। 

तीन मंजिला मकान में रहता था पूरा परिवार
गौरतलब है कि रामस्वरूप यादव रिटायरमेंट के बाद तीन मंजिला मकान में परिवार के साथ रहते थे। रामस्वरूप बड़े बेटे महादेव के साथ रहते थे। घर की दूसरी मंजिल बेटा राधेश्याम रहता था। राधेश्याम सबसे छोटा है। वहीं दूसरा बेटा काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के समय रामस्वरूप छत पर सूर्य को अर्घ्य देने गये थे तभी राधेश्याम ने उनको धक्का दे दिया। धक्का लगने से बुजुर्ग छत से नीचे आ गिरे और उनकी मौत हो गई। 

रिटायरमेंट के पैसों को लेकर चल रहा था विवाद
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रामस्वरूप को रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिलता था। पेंशन के पैसों को लेकर रामस्वरूप की अपनी पत्नी फुलवारी देवी के साथ विवाद चलता रहता था। इधर बेटा राधेश्याम की निगाह भी पिता के पेंशन के पैसों पर थी। वो अक्सर पिता के साथ मारपीट करता था। बुधवार को उसने पिता की जान ले ली। 

छोटे बेटे ने पूजा करने के दौरान दे दिया धक्का
पुलिस को दिए बयान में मृतक के बड़े बेटे महादेव ने बताया कि बुधवार की सुबह उसके पिता की मां फुलवारी देवी, नाती विक्की और छोटे बेटे राधेश्याम के साथ कहासुनी हो रही थी। इसी बीच पिता नहा-धोकर पूजा करने के लिए छत पर गये। तभी राधेश्याम ने पिता को छत से धक्का दे दिया। 3 मंजिला मकान से गिरने के बाद रामस्वरूप की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है।