logo

पति ने छोड़ा, अब बेटा गंगा में डूब गया; मौत की सूचना मिलते ही पापा ने फोन बंद किया

cxc2.jpg

पटना/बिहार
पटना में मंगलवार को एनआईटी घाट पर गंगा नहाने गया एक युवक की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद युवक की मां की पूरी दुनिया ही उजड़ गई। सूचना मिलते ही महिला के पति ने छोड़ दिया औऱ अपना फोन स्वीच ऑफ कर ली। घटना के बाद से महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार यही कह रही है कि अब किसके सहारे जिऊंगी।

खबर सुनते ही फोन बंद किया पिता
मृतक की पहचान समर प्रताप के रुप में हुई है। युवक के पिता शशिरंजन सिंह पेशे से डॉक्टर है। वह खगड़िया जिले के निवासी है। बताया जा रहा है कि कल गंगा दशहरा के मौके पर युवक गंगा नदी नहाने गया था। इसी दौरान पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही बदहवाश स्थिति मां घाट की ओर दौड़ी। वहां पहुंचने पर पता चला कि समर के शव को पोस्टमार्टम के लिए PMCH  ले जाया गया है। इसके बाद वह भागते-भागते अस्पताल पहुंची। इधर, युवक के पिता को भी सूचना दी गई लेकिन आरोप है कि खबर सुनते ही उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया। 

हमारी तो दुनिया ही उजड़ गई...
मां का कहना है कि समर उनका इकलौता बेटा था। वह बार-बार यही कहकर रो रही है कि अब किसके सहारे जिऊंगी। पति भी छोड़ दिया औऱ बेटा भी नहीं रहा... हमारी तो दुनिया उजड़ गई। महिला का भाई रंजीत किसी तरह उन्हें संभालने की कोशिश कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक, समर की मां कंकड़बाग कॉलोनी के अशोक नगर रोड नंबर-11 में अपने भाई और मां के साथ रहती हैं। कुछ साल पहले पति ने उन्हें छोड़ दिया था। इसके बाद वह बेटे को लेकर मायके आ गई थीं। घटना के बाद से मां, बहनों और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। रंजीत कपड़े की दुकान में काम करते हैं। वह मूल रूप से नालंदा के बालदह गांव के रहने वाले हैं।

Tags - Patna Ganga river drowning NIT Ghat accident Ganga Dashara drowning incident