logo

Bihar : रेल-यात्री कृपया ध्यान दें! अगले सप्ताह से नियमित चलेंगी श्रमजीवी सहित ये ट्रेनें

shramjiviex.jpg

पटना: 

बिहार के रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जानकारी मिली है कि पटना से चलकर नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस 7 मार्च से वहीं संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 16 मार्च से नियमित रूप से चलेगी। इस्लमापुर से नई दिल्ली जाने वाली मगध एक्सप्रेस 8 मार्च तो वहीं नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस 17 मार्च से नियमित रूप से चलेगी। आने वाले सप्ताह में अधिकांश रेलगाड़ियां नियमित रूप से चलेंगी। 

होली में यात्रियों को होगी सहूलियत

बता दें कि 18 मार्च को होली है। बिहार में होली का खासा महत्व है। राज्य से बाहर नौकरी या रोजगार की तलाश में गए लोग होली में घर लौटते हैं। ऐसे में ट्रेनों के नियमित संचालन से उनको फायदा होगा। राहत मिलेगी। गौरतलब है कि कई ट्रेनों को परिचालन 1 मार्च से शुरू किया गया है। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस बीते 1 सप्ताह से बंद थी। अब खबर है कि ट्रेन नियमित रूप से पटरी पर दौड़ेगी।

 

नियमित रूप से चलने वाली ट्रेनें
– 12024 – 23 पटना-हावड़ा-पटना जनशताब्दी
– 12363 – 64 पटना-रांची-पटना जनशताब्दी
– 12393 – 94 पटना नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति
– 12397 – 98 गया-नई दिल्ली-गया एक्सप्रेस
– 12561 – 62 जयनगर-नई दिल्ली-जयनगर
– 13239 – 40 पटना- कोटा-पटना
– 15203 – 04 बरौनी-लखनऊ-बरौनी
– 13307 – 08 फिरोजपुर-धनबाद-फिरोजपुर
– 15273 – 74 रक्सौल-आनंदविहार-रक्सौल
– 12557 – 12558 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार
– 13257 – 58 दानापुर-आनंदविहार-दानापुर
– 12553 – 54 सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा
– 12391 – 92 राजगीर-नई दिल्ली-राजगीर
– 14185 – 86 ग्वालियर-बरौनी-बरौनी
– 12505 – 06 कामख्या-आनंदविहार-कामख्या
– 12367 – 68 विक्रमशिला एक्सप्रेस
– 22405 – 06 भागलपुर नई दिल्ली गरीब रथ
– 12369 – 70 हावड़ा-देहरादून-हावड़ा
– 12327 – 28 हावड़ा-देहरादून हावड़ा
– 13483 – 84 मालदा टाउन-दिल्ली
– 13413 – 14 मालदा-दिल्ली-मालदा