logo

पटना में छात्र संघ चुनाव के दौरान साइंस कॉलेज में चली गोली, कैंपस में हड़कंप 

hostel78.jpg

बिहार:
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के दौरान पटना के साइंस कॉलेज में कुछ अपराधियों द्वारा गोली चलाने की घटना सामने आई है। अचानक गोलियों की आवाज से कॉलेज कैंपस में हड़कंप मच गया। कैंपस के भीतर हुई फायरिंग से छात्रों में अफरातफरी मच गई। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि दो राउंड फायरिंग की गई। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस मौके से एक खाली खोखा बरामद किया गया है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल पर आए थे। कॉलेज परिसर में फायरिंग कर तुरंत बाद वह तेज रफ्तार से फरार हो गया। फायरिंग का मकसद दहशत फैलाना माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जांच में जुटी है।

Tags - Patna University Student Union Election Patna Science College Firing Incident Gunshot in College Campus Patna Two Rounds Firing Confirmed Empty Cartridge Recovered by Police Bullet Motorcycle Assailants No Casualties Reported Patna Campus Security