logo

पटना में दिल दहलाने वाली घटना, एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत; फ़ूड प्वाइजनिंग की आशंका

DEATH_CHILD.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना से फ़ूड प्वाइजनिंग की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के खीरी गांव में सोमवार की रात एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। लोगों ने आशंका जताई है कि फूड प्वाइजनिंग के कारण ही सभी की जान चली गई। 
मिली जानकारी के अनुसार अरवल जिले के मसदपुर गांव के रहने वाले मोहन ठाकुर की पत्नी मीरा देवी दो महीनों से अपने मायके खीरी गांव में रह रही थीं। वहीं पति मोहन ठाकुर काम की तलाश में सूरत गया था। हर दिन की तरह सोमवार की रात को भी मीरा देवी ने अपने बच्चों 7 वर्षीय निधि कुमारी, 5 वर्षीय विकास कुमार, 3 वर्षीय आकाश कुमार को खाने में लिट्टी चोखा खिलाया। उसके बाद दूध पिलाकर सुला दिया। तभी रात के करीब 1 बजे अचानक तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी। 
कुछ ही देर में बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकत्सकों ने विकास और आकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं बड़ी बेटी निधि को इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान ही मंगलवार को उसकी भी मौत  हो गई। 
बच्चों के शव को जब गांव लाया गया, तो पुरा गांव इस कहबर से गमगीन हो गया, वहीं मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर परासी थाना अध्यक्ष पीयूष जायसवाल ने कहा कि यह घटना पालीगंज थाना क्षेत्र की है और प्राथमिक जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस दुखद घटना के सही कारणों की पुष्टि पंचनामे की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Tags - bihar news bihar latest news bihar trending news bihar update bihar latest update patna news patna crime news food poisoning news