logo

शेखपुरा से भागकर लेस्बियन कपल ने चेन्नई में रचाई शादी, अब कोर्ट पहुंचीं

शेखपुरा से भागकर लेस्बियन कपल ने चेन्नई में रचाई शादी, अब कोर्ट पहुंचीं

द फॉलोअप डेस्क:

बिहार (Bihar) के शेखपुरा (Sheikhpura) में घर छोड़कर गईं दो युवतियों ने समलैंगिक विवाह करने के करीब एक महीने बाद गुरुवार को स्थानीय न्यायालय में समर्पण कर दिया। इसके बाद चेवाड़ा थाना की पुलिस न्यायालय पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। चेवाड़ा (Chewara) थानाध्यक्ष के अनुसार, दोनों युवतियों का न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। दोनों बालिग हैं। इनमें से एक चेवाड़ा और दूसरी भागलपुर की रहने वाली है। बताया गया है कि दोनों 22 सितंबर को घर से चली गई थीं।

कोलकाता से चेन्नई पहुंचकर की शादी

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवतियों के परिवार पहले से कोलकाता में रहते हैं और उनके बीच अच्छे संबंध हैं। इसी वजह से दोनों युवतियों की भी आपस में अच्छी मित्रता हो गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों कोलकाता से निकलकर चेन्नई पहुंचीं, जहां उन्होंने आपस में समलैंगिक विवाह कर साथ रहने का फैसला किया। दोनों ने अपनी दोस्ती को जीवनभर बनाए रखने और एक-दूसरे के साथ रहने की शपथ ली। हालांकि, इस मामले में दोनों युवतियों के न्यायालय में दर्ज होने वाले बयान के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Tags - Bihar News Bihar Latest News Sheikhpura Lesbian Marriage Bihar Same Sex Marriage