बांकीपुर उपचुनाव:
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी सांसद और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुद्धन्न सिंहा ने प्रशांत किशोर के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। साथ उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रशांत किशोर को दूरदर्शी और जनप्रिय नेता बताते हुए युवाओं एवं आम जनता से जाति, धर्म और दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर उनका साथ देने की अपील की। शत्रुद्धन्न सिंहा के इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
Political Dhamaka in Bihar!!!! The most deserving, visionary, an intellectual par excellence, a man of the masses, most loved, admired & talked about personality in totality @PrashantKishor at last has jumped into the fray & has created a real sensation, in political circle & in…
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) July 7, 2026
सोशल मीडिया पर क्या लिखा?
शत्रुद्धन्न सिंहा ने अपने पोस्ट में लिखा कि बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका हो गया है। सबसे योग्य, दूरदर्शी, विलक्षण, बुद्धिजीवी, जन-जन के नेता और सबसे अधिक लोकप्रिय एवं चर्चित व्यक्तित्व ने आखिरकार चुनावी मैदान में उतरकर न सिर्फ पटना के उपचुनाव, बल्कि पूरे बिहार और देश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
एक 'बिहारी बाबू' होने के नाते मुझे यह राजनीतिक घटनाक्रम बेहद दिलचस्प और महत्वपूर्ण लगता है। आज समय की मांग है कि सभी लोग एकजुट हों। मेरी आशा, इच्छा और प्रार्थना है कि आम जनता, विशेषकर युवा पीढ़ी, जाति, धर्म और दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर प्रशांत किशोर का समर्थन करे।

भाजपा के गढ़ में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
बांकीपुर विधानसभा सीट वर्ष 1995 से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है। नितिन नबीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद यह सीट खाली हुई है। अब इस सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होना है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शत्रुघ्न सिन्हा और नितिन नवीन दोनों कायस्थ समाज से आते हैं। ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा का समर्थन कुछ मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है, हालांकि भाजपा की मजबूत संगठनात्मक पकड़ इस सीट पर अब भी एक महत्वपूर्ण कारक मानी जा रही है।
त्रिकोणीय मुकाबले की ओर बढ़ रहा चुनाव
बांकीपुर उपचुनाव में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है। जन सुराज की ओर से स्वयं प्रशांत किशोर चुनाव मैदान में हैं। उधर, महागठबंधन की ओर से राजद ने भी रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि भाजपा अभी अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। ऐसे में सभी प्रमुख दलों की रणनीति और चुनाव प्रचार पर नजर बनी हुई है। राजद ने भी अपने उम्मीदवार की जीत को लेकर खुद को आश्वस्त बताया। उधर प्रशांत किशोर भी मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस बार बांकीपुर विधानसभा में बदलाव देखने को मिलेगा। इस सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग होनी है और 3 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किये जाएंगे। अब देखना होगा कि जीत किसके पक्ष में होती है।