logo

बिहार में कई सीनियर IAS अफसर का ट्रांसफर, बदले गये अल्पसंख्यक विभाग के प्रधान सचिव; देखें पूरी लिस्ट 

IAS_TRANSFER01.jpg

पटना 

बिहार में कई सीनियर IAS अफसर के ट्रांसफर का आदेश जारी हुआ है। राज्यपाल के प्रधान सचिव को  नई  जिम्मेदारी मिली है। बता दे कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में पहली बार ये प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी लिस्ट के अनुसार 4 सीनियर IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। तबादले और नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से रविवार (26 अप्रैल) को अधिसूचना जारी की गयी है। इसके अनुसार सिनियर IAS रॉबर्ट एल. चोंगथू, IAS गोपाल मीणा, IAS मो. सोहैल और IAS शैलेंद्र कुमार का तबादला किया गया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे 1997 बैच के IAS रॉबर्ट एल. चोंगथू (IAS Robert L. Chongthu) को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का नया प्रधान सचिव बनाया गया है। 

IAS शैलेंद्र कुमार लखीसराय के जिलाधिकारी बने 

इसी प्रकार 2007 बैच के IAS गोपाल मीणा (IAS Gopal Meena) को राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है। IAS गोपाल मीणा वर्तमान मेंराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे। वहीं, 2007 बैच के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के IAS मो. सोहैल (IAS Mohd. Sohail) को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है. साथ ही जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 2013 बैच के IAS शैलेंद्र कुमार (IAS Shailendra Kumar) जो कृषि विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं उन्हें लखीसराय का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें जिला दंडाधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है। 


 

Tags - IAS Officers Transferred Bihar  Principal Secretary Minority Affairs Department Replaced