logo

दूल्हे का सांवला रंग देख जयमाला स्टेज से उतरी दुल्हन, कहा- नहीं करूंगी शादी

kahalgoan.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आजकल शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में कई अजीबों-गरीब किस्से सामने निकलकर आ रहे हैं। उन्हीं में से एक किस्सा बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव के रसलपुर से सामने आया है। जहां लड़की ने शादी ठुकरा दी क्योंकि लड़के का रंग सांवला था और उसकी उम्र ज्यादा थी। बताया जा रहा है कि दूल्हे की उम्र 38 को और दुल्हन की उम्र 20 साल है। घटना मंगलवार की है दरअसल दुल्हन जैसे ही जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंची, उसने दूल्हे को देखा और स्टेज से उतर गई। दुल्हन का कहना है कि दूल्हे की उम्र बहुत ज्यादा है और वो सांवला भी है। हालांकि, इस दौरान लड़की के माता-पिता ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी। उसने दूल्हे के गले में माला पहनाने और तिलक लगाने से इनकार कर दिया। लड़की के मां-पिता सहित सभी रिश्तेदार उससे हाथ जोड़कर मिन्नतें करते रहे लेकिन लड़की ने किसी की एक ना सुनी। घंटों मान-मनौव्वल के बाद बिना दुल्हन लिए बारात बेरंग लौट गई।


लड़के के पिता ने भी मनाने का प्रयास किया
शादी की जो तस्वीरें सामने आई है, उसमें दिख रहा है कि लड़के को देखने के बाद लड़की ना ही उसे तिलक लगाना चाह रही है। ना ही उसने जयमाला पहनाई। एक महिला उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती तिलक लगाा रही है। दूल्हे के पिता ने भी लड़की को समझाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन नहीं मानी। वो शादी से इनकार करते हुए वरमाला के स्टेज से उतरकर अपने कमरे में चली गई। जानकारी के अनुसार धनोरा गांव से गाजे-बाजे के साथ रसलपुर बारात आई थी। लड़की के पिता ने इकलौती बेटी के विवाह में अपनी क्षमतानुसार बरात के स्वागत और खानपान की व्यवस्था की थी। घर और विवाह मंडप को बेहतरीन ठंग से सजाया गया था। समधी मिलन की रस्म पूरी होने के बाद बारात का स्वागत-सत्कार किया गया था। 


छह महीने से चल रही थी शादी की तैयारी
जानकारी के अनुसार करीब छह महीने से दोनों पक्षों की ओर से शादी की तैयारी चल रही थी। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। दुल्हन के न मानने पर बारात बिना दुल्हन के ही रात को ही वापस लौट गई। विवाह रुकने पर लड़की के परिजनों में मायूसी छाई हुई है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT