logo

NDA के कार्यकर्ता सम्मेलन का दूसरा चरण कल से होगा शुरू, तीसरे चरण का भी शेड्यूल जारी 

78778787.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर NDA का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस सम्मेलन के दूसरे चरण की शुरुआत 27 जनवरी से होने जा रही है, जो 1 फरवरी तक चलेगा। इसके साथ ही तीसरे चरण का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, तीसरे चरण में 6 फरवरी को दरभंगा, 7 को मधुबनी, 8 को अररिया व किशनगंज, 9 को समस्तीपुर और 10 फरवरी को वैशाली जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसकी घोषणा NDA के घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने रविवार को JDU प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।इस दौरान JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि इन कार्यकर्ता सम्मेलनों में NDA के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और जोश देखा गया। यह साबित करता है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में विपक्ष को 1-1 सीट के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि पहले चरण के 9 कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता ने विपक्ष को घबराहट में डाल दिया है। अब दूसरा चरण 27 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो एक फरवरी तक चलेगा। इसका आगाज आरा से होगा।इस सम्मेलन में NDA के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष जैसे भाजपा, JDU, लोजपा रामविलास, हम और रालोमो पार्टी के प्रमुख नेता शामिल होंगे। MLC राधाचरण साह ने इस सम्मेलन में जिले के सभी कार्यकर्ताओं से भाग लेने का आह्वान किया है। जिलाध्यक्षों ने भी विश्वास व्यक्त करते हुए सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जुटाने की बात कही है।

Tags - Bihar Elections NDA Workers Conference Second Phase Schedule Released Bihar News Latest News Breaking News