logo

CM सम्राट ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपनों को साकार कर रही है केंद्र सरकार

SYAMA.jpg

पटना/बिहार
पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके साथ ही प्रखर राष्टवादी चिंतक, शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद के जीवन, त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को याद किया।

 

"एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे"
इस दौरान सीएम सम्राट ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अखंड भारत, राष्ट्रीय एकता और "एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" के संकल्प के लिए अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित कर दिया। सीएम सम्राट ने आगे कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि का उनका संदेश आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

"एक भारत-श्रेष्ठ भारत"
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार डॉ. मुखर्जी की दूरदर्शी सोच और संकल्पों को साकार करने का कार्य कर रही है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A को हटाना "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" की अवधारणा को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम है। सीएम सम्राट ने इसे डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Tags - Samrat Choudhary Dr Shyama Prasad Mukherjee Balidan Diwas