पटना
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज एक बेहद व्यस्त कार्यक्रम में नजर आ रहे है। दिन की शुरुआत जहां पटना में अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस से की, वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोपहर में उनका देवघर दौरा भी तय है। इस पूरे कार्यक्रम को राजनीतिक और धार्मिक दोनों नजरिये से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 3:00 बजे सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे झारखंड के देवघर के लिए रवाना होंगे। वहीं आज दोपहर के बाद मुख्यमंत्री भक्ति के रंग में रंगे नजर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाना भी जाएंगे। जानकारी के अनुसार इस पूजा-अर्चना में उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री वहां करीब 2 घंटे का समय बिताएंगे और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेंगे। यह दौरा भले ही अल्पकालिक हो, लेकिन इसका राजनीतिक और सांस्कृतिक महत्व काफी बड़ा माना जा रहा है।
देवघर से लौटने के बाद बापू टावर का निरीक्षण कर सकते हैं
देवघर में विशेष पूजा संपन्न करने के बाद, मुख्यमंत्री देर शाम तक हेलीकॉप्टर से वापस पटना लोटेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पटना में बापू टावर का निरीक्षण कर सकते हैं। हालांकि इस कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे उनके दिनभर के शेड्यूल का हिस्सा माना जा रहा है।