द फॉलोअप डेस्क:
बिहार का नया मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने लिखा कि "भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा।"