पटना/बिहार
पटना के बांसघाट श्मशान का निजिकरण करने को लेकर राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने भाजपा की सरकार औऱ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा कि सरकार सार्वजनिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लगातार निजी हाथों में सौंप रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब सरकारी संस्थानों और जन-सुविधाओं का संचालन भी निजी संस्थाओं के भरोसे ही किया जाएगा।
श्मशान घाट का निजीकरण : सरकारी जवाबदेही से मुक्ति का अंतिम संस्कार ..
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) June 27, 2026
अब अपने बिहार की राजधानी पटना के श्मशान घाट भी 'आध्यात्मिक आउटसोर्सिंग' के दौर में हैं। लगता है सरकार को अपने और अपने विभागों से ज़्यादा भरोसा बाहरी सरकारी - कारोबारी बाबाओं पर है !!
अपनी बदजुबानी , अपनी… pic.twitter.com/8NbxXKUUbc
सरकार के कामकाज पर उठाए सवाल
रोहिणी ने सरकार के प्रशासनिक मॉडल पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट जैसी सार्वजनिक व्यवस्था का प्रबंधन भी बाहरी संस्थाओं के हवाले किया जा रहा है, जो सरकार की जवाबदेही पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों का अंतिम संस्कार भी धीरे-धीरे दूसरों के हवाले, दूसरों के हाथों में कर रही है? आगे लिखा कि बेहतर तो ये होता कि सम्राट सरकार आधिकारिक तौर पर सरकार का ये नया मंत्र घोषित कर देती— "जिम्मेदारी कम करो, हस्तांतरण ज़्यादा करो।"