logo

'जिस थाली में खाना, उसी में छेद करना'— रोहिणी आचार्या ने राजद विधायक सर्वजीत पर किया तीखा हमला 

रोहिणी2.jpg

द फॉलोअप,बिहार
RJD के विधायक और बिहार के पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ये कहते हुए नजर आए थे कि राजद पहले एक “लठैत पार्टी” हुआ करती थी, जिसे सांसद संजय यादव ने RJD को हाई-टेक्नोलॉजी पर लाकर खड़ा कर दिया है। इसी बयान पर पार्टी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने कड़ी नाराजगी जताई और मंत्री सर्वजीत के इस बयान को सामंती सोच करार दिया है। इसे लेकर सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट किया।

 

राजद गरीबों और वंचितों की आवाज रही है
रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह लालू यादव की विचारधारा के विरोधियों की भाषा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए लिखा कि वर्षों से राजद में रहने, मंत्री बनने और पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने के बावजूद विधायक को पहले कभी ऐसी बातें क्यों नहीं दिखीं, जो अब अचानक नजर आने लगी हैं। दुनिया जानती है कि राष्ट्रीय जनता दल गरीबों, शोषितों, वंचितों और हाशिए पर खड़े समाज के अधिकारों के लिए लड़ने वाली पार्टी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सामाजिक न्याय के विरोधियों द्वारा वर्षों से राजद के खिलाफ दुष्प्रचार किया जाता रहा है और अब वही भाषा पार्टी के विधायक बोल रहे हैं। उन्होंने इसे पार्टी की मूल विचारधारा पर हमला बताया।

संजय यादव पर भी साधा निशाना
रोहिणी इस पोस्ट में संजय यादव का नाम लेते हुए उन पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस संजय यादव को राजद को बदलने का श्रेय दिया जा रहा है, उसी ने पार्टी को कमजोर करने का काम किया है। रोहिणी ने आरोप लगाया कि संजय यादव की वजह से ही पार्टी संगठन कमजोर हुआ है। चुनावी प्रदर्शन प्रभावित हुआ है और परिवार में भी दरार पैदा हुई। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर संजय यादव और उनके समर्थकों में इतनी ही क्षमता है, तो वे अपनी अलग पार्टी बनाकर अपनी काबिलियत साबित करें।

Tags - Rohini Acharya RJD News Rohini Acharya Statement RJD MLA Sarvjeet Singh Controversy