logo

नागरिकता प्रमाण को लेकर रोहिणी आचार्या ने केंद्र सरकार पर उठाया सवाल?

rohini_acharya.jpg

द फॉलोअप,बिहार
राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने नागरिकता प्रमाण से जुड़े मुद्दे पर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर रोहिणी ने एक पेपर कटिंग पोस्ट किया। इसमें 14वें पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर बुधवार को विदेश मंत्रालय की तरफ से एक बयान दिया गया। मंत्रालय की ओर भारतीय पासपोर्ट को नागरिकता का प्रमाण नहीं, बल्कि मुख्य रुप से एक यात्रा दस्तावेज बताया गया। 

 

कौन-सा दस्तावेज वैध माना जाएगा— रोहिणी
इसे लेकर रोहिणी ने सरकार पर सवाल उठाते हुए लिखा कि यदि पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस नागरिकता के वैध प्रमाण नहीं हैं, तो सरकार स्पष्ट करे कि नागरिकता साबित करने के लिए कौन-सा दस्तावेज वैध माना जाएगा। इसके बाद रोहिणी ने तंज कसते हुए कहा कि क्या भाजपा की सदस्यता का कार्ड ही नागरिकता साबित करने का वैध दस्तावेज है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि जब विभिन्न सरकारी दस्तावेजों के आवेदन पत्रों में नागरिकता से संबंधित जानकारी मांगी जाती है, तो फिर इन दस्तावेजों की वैधता और औचित्य क्या है।

Tags - Rohini Acharya citizenship proof controversy citizenship documents India