logo

‘सच बोलने वालों के लिए RJD में जगह नहीं', रोहिणी आचार्या ने अपनी ही पार्टी पर क्यों उठाया सवाल?

rohini_acharya2.jpg

द फॉलोअप,बिहार
राष्ट्रीय जनता दल में एक बार फिर अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आए हैं। सारण के पार्टी प्रवक्ता हरेलाल यादव को छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद पार्टी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर पार्टी के फैसले का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में सच बोलने वाले और ईमानदारी से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

 

 

इन नेताओं पर भड़कीं
रोहिणी ने अपनी पोस्ट में वरिष्ठ नेताओं संजय यादव, सुनील सिंह और रमीज का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग संगठन को कमजोर कर रहे हैं, जबकि जमीनी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर गलत फैसलों पर आवाज उठाना अनुशासनहीनता है, तो कार्यकर्ताओं की बात कौन सुनेगा। साथ ही उन्होंने हरेलाल यादव पर हुई कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

गलत के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे 
रोहिणी ने कहा कि वह गलत के खिलाफ अपनी आवाज उठाती रहेंगी। उन्होंने आगे अपने पोस्ट में लिखा कि वह लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगी। उनके इस बयान के बाद RJD के भीतर चल रही खींचतान एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है।

Tags - RJD Rohini Acharya Lalu Prasad Yadav RJD Internal Conflict