logo

बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल, ममता बनर्जी को बताया ‘झांसी की रानी’

62F.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का सोमवार 4 मई को परिणाम आते ही आजादी के बाद पहली बार बंगाल में ‘भाजपा’ प्रचंड जीत दर्ज की। लेकिन एक तरफ जहां NDA जीत का जोर-शोर से जश्न मना रही है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने चुनाव प्रक्रिया और परिणामों पर आरोप लगाना शुरु कर दिया है। 

रोहिणी ने ममता बनर्जी को बताया झांसी की रानी
दरअसल राजद अध्यक्ष लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने आज मंगलवार को सोशल मीडिया (X) पर एक पोस्ट किया और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आज के दौर की “झांसी की रानी” बताया। रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा कि एक अकेली महिला ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और जांच एजेंसियों से लैस पूरे तंत्र को हिला कर रख दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए “हेराफेरी” और “धांधली” का सहारा लिया गया है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।   हालांकि रोहिणी ने इसे ममता बनर्जी की संघर्ष की हार नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई बताया। उन्होंने इसे आगे की राजनीतिक रणनीति के लिए सीख बताया है।

सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल का
गौरतलब है कि 4 मई को चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के चुनाव परिणाम जारी किए, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल के नतीजों की रही। यहां भाजपा ने 206 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 81 सीटें मिलीं। इसके अलावा कांग्रेस और आम जनता उन्नयन पार्टी को 2-2 सीटें, जबकि सीपीआई(एम) और ऑल इंडिया सेक्यूलर फ्रंट को 1-1 सीट मिली हुई है।

Tags - West Bengal election results 2026 BJP historic victory Bengal Rohini Acharya statement Mamata Banerjee