logo

पेपर लीक मामलों पर PM मोदी के ट्वीट पर रोहिणी आचार्या ने पीएम से मांगा जवाब 

pm_r.jpg

पटना:
पेपर लीक मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ट्वीट किया जिसके बाद राजद नेता लालू यादव के बेटी रोहिणी आचार्या पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर पोस्ट कर लिखा कि मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में 152 पेपर लीक के मामले सामने आए, लेकिन सरकार क रवैया इस पूरे घटनाक्रम पर निष्क्रिय रही। उन्होंने कहा कि अब युवाओं और छात्रों के बढ़ते आक्रोश से घबराकर प्रधानमंत्री सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं।

 

शिक्षा मंत्री की जवाबदेही क्यों नहीं हुई?
रोहिणी ने सवाल उठाते हुए पीएम से पूछा कि पेपर लीक के लगातार मामलों के बावजूद सरकार अब तक हाथ पर हाथ धरे क्यों बैठी रही। इस दौरान उन्होंने पेपर लीक के बाद शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय न करने और प्रश्न पत्र लीक होने के बाद प्रभावित छात्रों और जान गंवाने वाले युवाओं के प्रति संवेदना नहीं जताने पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने मांग की कि सरकार पेपर लीक रोकने के लिए अपना स्थायी ब्लूप्रिंट और रोडमैप देश के सामने पेश करे।

केवल बयान देने से युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं
उन्होंने कहा कि केवल बयान देने से युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं होगा। सरकार को ठोस और स्थायी कदम उठाने होंगे, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता बनी रहे और करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो।

Tags - Rohini Acharya Attack PM ModiPM Modi Paper Leak Tweet