logo

रोहिणी आचार्य ने पापा लालू यादव संग बर्थडे सेलिब्रेट किया, प्यारा VIDEO आया सामने

rohini3.jpg

पटना/बिहार
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर RJD ऑफिस के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में रोहिणी अपने पापा लालू प्रसाद के साथ दिख रही हैं। साथ ही पोस्टर पर लिखा हुआ है- न हौसला टूटा है, न हिम्मत हारी है। मैं लड़ना जानती हूं, अकेले गद्दारों पर भारी हूं। मैं लालू जी की बेटी हूं, मेरा लहू बिहारी और रग-रग में खुद्दारी है। पोस्टर पर लिखा यह लाइन उस रास्ते से गुजर रहे हर एक सख्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

 

रोहिणी ने पिता संग सिंगापुर में मनाया जन्मदिन
रोहिणी आचार्या अपने पिता संग सिंगापुर में हैं और पटना में राजद कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं। हालांकि रोहिणी ने सिंगापुर में अपने पिता लालू यादव के साथ रविवार रात 12 बजे अपना जन्मदिन मनाया। जिसका तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि रोहिणी अपने पति और बच्चों के साथ मिलकर केक काट रही हैं। केक काटने के बाद दूसरे वीडियो में रोहिणी अपने हाथ से पिता लालू प्रसाद को मिठाई खिलाते भी दिख रही हैं। 

 

सोशल मीडिया पर शेयर किया विडियो
अपने पोस्ट में रोहिणी ने लिखा कि  “अपने जन्मदिन के इस विशेष दिन को अपने परिवार और अपने आराध्य पापा के साथ मनाकर मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं. जिनके होने से सुकून भरा और मुकम्मल जीवन लगता है, उनके साथ खुशियां साझा करने से घर सच में पूरा जहान लगता है”। 

लालू प्रसाद यादव मेडिकल चेकअप के लिए सिंगापुर गए हैं। बीते दिनों उनके सिंगापुर पहुंचने के बाद रोहिणी ने एयरपोर्ट से एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें रोहिणी अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आईं थीं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए रोहिणी ने कैप्शन में लिखा था कि “आज हमारे घर हमारे भगवान आए हैं...हमारे छोटी सी दुनिया में हमारे चारों धाम आए हैं..उनकी चरणों की धूल ले लें हम हमारे कृपानिधान आए हैं”।

यह विडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। रोहिणी का यह पोस्ट बिहार की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tags - Rohini Acharya Rohini Acharya Birthday Lalu Prasad Yadav Rohini Acharya Birthday