logo

बिहार में बढ़ते दुष्कर्म पर रोहिणी आचार्या का नीतीश सरकार पर हमला: सरकार संवेदनहीन, नहीं मिल रहा पीड़ितों को न्याय

बिहाीिुाी.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के राजद अध्यक्ष लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने नीतीश सरकार को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा कि शायद ही कोई दिन ऐसा बीतता हो जब बिहार में बलात्कार की घटनाएं नहीं घटती हो। मगर इससे बिहार के मौजूदा हुक्मरानों को कोई फर्क नहीं पड़ता। मां, बहन, मासूम बेटियों की चीख और पीड़ा न तो जड़ पड़ चुके सूबे के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और आला अधिकारियों को सुनाई दिखाई देती है, और ना ही बलात्कार के मामलों पर इनमें से कोई कुछ बोलता है। घटना के बाद सबों की जुबान पर ताला लग जाता है।

रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा कि बलात्कार के मामलों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी से पूरी दुनिया में बिहार की छवि धूमिल हो चुकी है। फिर भी, कानून का राज है महिलाएं और बेटियां सुरक्षित हैं, ऐसा झूठा ढोल बड़ी बेशर्मी से निरंतर पीटा जा रहा है। रोहिणी ने एनडीए सरकार को घेरते हुए आगे लिखा कि संवेदनहीन हो चुकी सरकार के शासन में, बलात्कार पीड़िताओं को न्याय मिलना तो दूर की बात है, उल्टा पीड़िताओं के परिवार वालों को ही जांच-पड़ताल, अनुसंधान के नाम पर प्रताड़ित किया जाता है। और सत्ता के निर्देश पर मामलों की लीपापोती के लिए पूरा सरकारी तंत्र सक्रिय हो जाता है।

Tags - Rohini Acharya statement Bihar rape cases Nitish Kumar government criticism women safety Bihar law and order Bihar RJD attack NDA Bihar crime news sexual assault cases India political reaction Bihar justice for victims Bihar governance issues r