logo

बिहार के सहरसा में सड़क हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की मौत

ACCIDENT11.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के सहरसा जिले के में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना स्टेट हाईवे 17 के मुरली मोड़ से लगभग 200 मीटर पीछे हुआ है। मृतकों में बघवा निवासी संजीव कुमार यादव के 19 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार और नरेश यादव के 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार है। दोनों युवकों में गहरी दोस्ती थी और वे अक्सर साथ-साथ ही चलते थे।

मिली जानकारी के अनुसार, रोशन अपनी बाइक से अपने दोस्त सोनू को लेकर बलुआहा बाजार गया था। वापसी के दौरान बाइक की टक्कर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से हो गई, जिससे दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना से दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है।

जलई के थानाध्यक्ष ममता कुमारी ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update road accident trending news