द फॉलोअप,बिहार
राष्ट्रीय जनता दल ने 5 देशरत्न मार्ग सरकारी आवास के मुद्दे पर बिहार सरकार और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि सरकार मीडिया के सामने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है और "सफेद झूठ" बोल रही है।
मीडिया के सामने जानबूझकर सफेद झूठ बोलते हुए थेथरई कैसे किया जाता है यह कोई उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी से सीखे!
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) June 17, 2026
जब नीतीश कुमार ने पलटी मारकर भाजपा का दामन थामा था तो नेता प्रतिपक्ष @yadavtejashwi जी को BJP JDU सरकार ने कहा था कि चूंकि अब से 5, देशरत्न मार्ग आवास उप मुख्यमंत्री पद… pic.twitter.com/f9M433ruA2
RJD ने उठाया सवाल
RJD ने अपने पोस्ट में दावा किया कि जब नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ सरकार बनाई थी, तब तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को 5 देशरत्न मार्ग आवास खाली करने को कहा गया था। पार्टी के अनुसार, उस समय सरकार ने कहा था कि यह आवास उपमुख्यमंत्री पद के लिए कर्णांकित है और नेता प्रतिपक्ष के लिए 1 पोलो रोड आवास निर्धारित किया गया है। पोस्ट में RJD ने आरोप लगाया कि अब वही सरकार यह कह रही है कि 5 देशरत्न मार्ग कभी नेता प्रतिपक्ष के लिए कर्णांकित नहीं था। पार्टी ने इसे सरकार की "दोगली राजनीति" बताते हुए निशांत कुमार को लेकर भी राजनीतिक टिप्पणी की और कहा कि सत्ता के अहंकार में BJP-JDU विरोधाभासी बयान दे रही है। RJD के इस बयान के बाद आवास आवंटन का मुद्दा एक बार फिर सियासी बहस का विषय बन गया है।