logo

सिवान में शहाबुद्दीन के घर पहुंचे RJD सुप्रीमो लालू यादव, विधायक ओसामा के बेटों को दिया आशीर्वाद

सिवान में शहाबुद्दीन के घर पहुंचे RJD सुप्रीमो लालू यादव, विधायक ओसामा के बेटों को दिया आशीर्वाद

द फॉलोअप डेस्क:

Bihar News: आचार संहिता उल्लंघन के पुराने मामले में पेशी के लिए सिवान पहुंचे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन (Shahbuddin) के परिवार से मुलाकात की। लालू यादव हिना शहाब और विधायक ओसामा शहाब के नया किला स्थित आवास पर पहुंचे। शहाबुद्दीन के परिवार ने बेहद गर्मजोशी से लालू प्रसाद यादव का स्वागत-सत्कार किया। लालू यादव यहां ओसामा शहाब के बेटों जर्रार और सलार के साथ खेलते और उन्हें दुलारते नजर आए। उन्होंने ओसामा के बेटों को आशीर्वाद दिया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि आरजेडी सुप्रीमो यहां शहाबुद्दीन के परिवार के साथ खुशनुमा पल बिता रहे हैं।

 

लालू और शहाबुद्दीन के सियासी रिश्ते
 गौरतलब है कि लालू यादव और शहाबुद्दीन का रिश्ता करीब 2 दशक पुराना है। वर्ष 1995 में शहाबुद्दीन को लालू प्रसाद यादव ने पहली बार आरजेडी का टिकट दिया था। शहाबुद्दीन कई दफा आरजेडी के टिकट पर सांसद चुने गए। लालू परिवार और शहाबुद्दीन फैमिली के बीच लंबा सियासी और पारिवारिक रिश्ता रहा है। 

हिना शहाब से लंबे समय बाद मुलाकात
लालू यादव ने ओसामा शहाब के साथ लंबा वक्त बिताया। शहाबुद्दीन के पोतों के साथ खेले। इस बीच हिना शहाब भी वहां पहुंची। उन्होंने लालू यादव से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। गौरतलब है कि शहाबुद्दीन के निधन के बाद यह पहला मौका है जबह लालू प्रसाद यादव हिना शहाब के आवास पर पहुंचे। इस मुलाकात को राजनीतिक और पारिवारिक दोनों ही दृष्टिकोण से अहम समझा जा रहा है। 
 

Tags - Bihar NewsShahabuddinLalu Prasad YadavRJD