logo

पटना के बांसघाट श्मशान के संचालन को लेकर RJD का सरकार पर हमला, निजी संस्था को सौंपने पर उठाए सवाल 

पटना के बांसघाट श्मशान के संचालन को लेकर RJD का सरकार पर हमला, निजी संस्था को सौंपने पर उठाए सवाल 

पटना/बिहार 
पटना के बांसघाट स्थित नए श्मशान घाट के संचालन को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने एनडीए और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। लगभग 89 करोड़ रुपये की लागत से बने नए श्मशान घाट को 1रुपये की लीज पर ईशा फाउंडेशन को सौंप दिया गया है। इसे लेकर पार्टी ने सोशल मीडिया (X) पर एक पोस्ट शेयर कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा। लिखा कि बीजेपी की एनडीए सरकार बिहारियों के जिंदा रहने पर ही नहीं बल्कि मरने पर भी आपके परिजनों की जेब काटेगी।

 

राजद ने सरकार को बनाया निशाना
पार्टी का कहना है कि जहां पहले सरकारी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए 300 रुपये देने पड़ते थे, वहीं अब न्यूनतम 3500 रुपये देने पड़ते हैं। इसके अलावा लकड़ी या गैस के उपयोग का खर्च अलग से लिया जाता है। इसके साथ पार्टी ने सरकार को निशाना बनाते हुए लिखा कि चंदा चोर बीजेपी पार्टी ने जनता के पैसे से बनी सुविधाओं को निजी हाथों में सौंपना शुरू कर दिया है।

Tags - Bansghat Crematorium Patna Bansghat RJD