औरंगाबाद/बिहार
बिहार में RJD सांसद अभय कुशवाहा की गाड़ी पर हमला किया गया। गाड़ी के शिशे तोड़ दिए गए। इसके साथ ही सांसद के PA और चालक के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें लगी हैं। सांसद ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। घटना औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना इलाके के हसनबार गांव का है।

साइड नहीं देने के कारण बढ़ा विवाद
घटान के समय सांसद गाड़ी में मौजूद नहीं थे। जानकारी के मुताबिक, पीए संजय कुमार सांसद की अनुपस्थिति में श्रीडीह गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी के बाद पीए संजय कुमार ताराडीह जा रहे थे। इसी दौरान हसनबार में सामने से आ रही दूसरी गाड़ियों को साइड देने को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान चालक ने अपनी गाड़ी पीछे कर दुसरी गाड़ी को रास्ता दिया, लेकिन इसके बाद दूल्हा पक्ष की एक गाड़ी सांसद की गाड़ी के सामने खड़ी कर दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झड़प शुरु हो गया और मारपीट के दौरान पीए और चालक घायल हो गए।

सांसद ने की तत्काल कार्रवाई की मांग
गाड़ी पर कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। वहीं पीए संजय कुमार और चालक नौलेश यादव को भी बुरी तरह पीटा गया। घटना में दोनों को गंभीर चोटें आईं है। सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस और SDPO-2 मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु कर दी। पूछताछ में बताया गया कि घटना के बाद अपराधी फरार हो गए। अब ये मामला प्रदेश की राजनीति में तुल पकड़ रहा है। सांसद अभय कुशवाहा ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है।