पटना/बिहार
पटना में बुधवार को जदयू दफ्तर पहुंचे RJD विधायक बोगो सिंह। कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की। RJD विधायक ने जनता दरबार में अपने विधानसभा क्षेत्र के एक अस्पताल की बदहाल स्थिति को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग में इससे पहले भी गए थे, लेकिन उस समय स्वास्थ्य मंत्री से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी, जिससे दुखी होकर आज जनता दरबार पहुंच गए।

अस्पताल में भूसा रखा जा रहा है
स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जारी सियासत के बीच RJD विधायक का यह कदम चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-15 में नीतीश कुमार के कार्यकाल में उनकी मां के नाम पर गांव में ही छह बेड वाले अस्पताल निर्माण के लिए करीब दो करोड़ रुपये की जमीन दान दी गई थी। अस्पताल का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन चुनाव हारने के बाद काम अधूरा रह गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज अस्पताल की हालत बेहद खराब है। वहां इलाज के बजाय भूसा रखा जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आश्वासन
राजद विधायक ने NDA सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार बने हुए “छह महीने” बीत गए लेकिने अस्पताल की स्थिति आज भी बदतर बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में डॉक्टर्स और नर्स की जगह कुत्ते बैठे रहते हैं। आगे उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यही सुशासन की सरकार है?” कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी लगातार स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठा चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने विधायक को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।