logo

RJD के 30 वर्ष पूरे : लालू यादव बोले— बड़ी राजनीतिक लड़ाई के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

rjd16.jpg

RJD स्थापना दिवस:
राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 30वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर पार्टी सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम संदेश जारी किया है। साथ ही भविष्य में कार्यकर्ताओं से बड़ी राजनीतिक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इसके अलावा भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और सामाजिक न्याय के मुद्दों को कमजोर करने का लगाया आरोप।
 

 

सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार
जनता से संदेश जारी कर लालू यादव ने कहा कि 5 जुलाई 1997 को राजद की स्थापना गरीबों, दलितों, पिछड़ों, शोषितों, किसानों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई के लिए हुई थी। उन्होंने पार्टी की तीन दशक की राजनीतिक यात्रा में योगदान देने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता को राजद की सबसे बड़ी प्रतिबद्धता बताया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजद केवल चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने वाला संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के सभी वर्गों के बीच लगातार संवाद बनाए रखने और आने वाली राजनीतिक लड़ाई के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि यह लड़ाई सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा की लड़ाई होगी।

भाजपा पर निशाना साधा
इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने और तोड़ने का काम कर रही है। एनडीए की सरकार सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार तथा अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों को पीछे धकेलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी तानाशाही के बल पर देश को पीछे ले जाने की कोशिश कर रही है, जिसे उनकी राजनीति स्वीकार नहीं करती।

Tags - RJD Foundation Day RJD 30th Foundation Day