logo

उम्मीदवार बदलने पर RJD का BJP पर हमला, NDA के दोहरे मापदंड पर उठाए सवाल

TEJSVI1.jpg


द फॉलोअप,बिहार
अभिषेक सिन्हा उर्फ ‘बंटी’ के नामांकन वापस लेते ही उनके माता-पिता का नाम कथित तौर पर चारा घोटाला में शामिल होने का मुद्दा सामने आया है। इसे लेकर  राष्ट्रीय जनता दल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है। पोस्ट में राजद ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। लिखा- ‘BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औक़ात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं है। बेचारे नितिन नवीन के बांकीपुर के कैंडिडेट को नामांकन के बाद हटाकर एक डम्मी प्रत्याशी दिया गया है।‘

 

राजद ने भाजपा पर लगाया आरोप
राजद ने अपने पोस्ट में भाजपा पर आरोप लगाते हुए लिखा कि चारा घोटाले के जनक जगन्नाथ मिश्रा के बेटे नीतीश मिश्रा एनडीए सरकार में दो विभागों के मंत्री है। इसके बाद सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी भ्रष्टाचारी, शिक्षा में फर्जीवाड़ा करने और हत्या के आरोपी अपराधी बताया। साथ ही कहा कि भाजपा ने नामांकन के बाद अपने घोषित उम्मीदवार को बदल दिया, जिससे पार्टी की रणनीति और नेतृत्व पर सवाल खड़े होते हैं। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की स्थिति बूथ अध्यक्ष से भी कमजोर हो गई है।

राजद की जीत सुनिश्चित होने का दावा
राजद ने अपने पोस्ट में दावा किया कि एनडीए के कुछ सहयोगी दलों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच भी उम्मीदवार चयन को लेकर असंतोष है। पार्टी का आरोप है कि कमजोर उम्मीदवार उतारकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की गई है। हालांकि अपने पोस्ट में राजद ने दावा किया कि बांकीपुर में उसकी जीत सुनिश्चित है।

Tags - उम्मीदवार बदलने पर विवादCandidate ChangeBankipur Election