logo

राजद का ऐलान— 9 जून को गयाजी के सभी प्रखंड मुख्यालय में आंदोलन;17 को जिला में धरना

मंमन.jpg

गयाजी/बिहार
RJD 9 जून मंगलवार को गयाजी के सभी प्रखंड मुख्यालय में सम्राट सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। जबकि 17 जून को जिला मुख्यालय में धरना देने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी राजद जिलाध्यक्ष सुभाष यादव ने दी है। महंगाई, बेरोजगारी, गिरती स्वास्थ्य व्यवस्था ,शिक्षा व्यवस्था, भ्रष्टाचार और अन्य जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

राजद हमेशा जनता के मुद्दों को उठाती आई है
जिलाध्यक्ष सुभाष यादव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आज बिहार की जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और बदहाल स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था से परेशान है। उन्होंने सरकार आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बिहार की जनता को मूलभूत समस्याओं से ध्यान भटकाकर दूसरों मुद्दों को उछाल रही है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सरकार कभी बंगला विवाद तो कभी लालू-राबड़ी की सुरक्षा कटौती जैसे मुद्दों को उठाकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहती है, लेकिन राजद हमेशा जनता के मुद्दों को उठाती आई है और आगे भी सरकार को आईना दिखाने का काम करेगी।  

पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद
उन्होंने आगे बताया कि इस आंदोलन को मजबूती देने के लिए जिले के सभी 24 प्रखंडों के अध्यक्षों समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करेगी।

Tags - RJD protest Gaya Rashtriya Janata Dal movement Gaya district protest Bihar politics