logo

रिश्तें हुए शर्मसार, पटना में मासूम के साथ घिनौनी हरकत, चाचा समेत दो गिरफ्तार 

RAPE_OF_4_YEAROLD.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

पटना के परसा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और रिश्तोंक को शर्मसार कर देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां मात्र तीन साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही चाचा और उसके साथियों ने घिनौनी हरकत की। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए चाचा समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात बच्ची का चाचा उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची को गोद में उठाकर एक जगह ले जाकर अन्य नशेड़ी साथियों के साथ घिनौनी हरकत की। इसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। बच्ची के देर तक न मिलने पर उसके परिवार ने खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद बच्ची गंभीर हालत में मिली।

उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और बच्ची को एम्सी  में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं परसा थाना की थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के बयान के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है और बाकी आरोपितों की तलाश जारी है। साथ ही, पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना में कितने लोग शामिल थे। यह घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके के लिए चिंता का विषय है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और बच्ची को न्याय दिलाने के लिए सभी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags - Patna parsa police station shocking incident family disgrace three-year-old girl minor abuse uncle involvement accomplices criminal act police action two arrested night incident girl kidnapped substance abusers brutal act