logo

राजस्व विभाग ने की कार्रवाई, गड़बड़ी करने वाली महिला CO पर लिया ये एक्शन 

6y756.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में भूमि दाखिल खारिज और परिमार्जन में अंचल अधिकारियों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। यह समस्या लगातार बनी हुई है और कई प्रयासों के बावजूद गड़बड़ी रुकने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में एक ऐसे मामले में महिला अंचल अधिकारी की पोल खुली है। इसके बाद जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर विभागीय कार्यवाही शुरू की गई। हालांकि, सरकार ने महिला CO के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न करते हुए उन्हें सिर्फ भविष्य के लिए सचेत किया है।DM ने भेजा था CO के खिलाफ पत्र
नालंदा जिला के जिलाधिकारी ने 15 मार्च 2023 को परवलपुर अंचल की तत्कालीन अंचल अधिकारी जूली कुमारी के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर राजस्व और भूमि सुधार विभाग को भेजा था। इसमें आरोप था कि बिना कोई सार्वजनिक नोटिस जारी किए, मनमाने तरीके से ऑनलाइन दाखिल खारिज और परिमार्जन के मामलों को अस्वीकृत किया गया। जिलाधिकारी की शिकायत के बाद 6 जून 2023 को विभाग ने महिला अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया था। फिर, 24 जून 2023 को जूली कुमारी ने इस पर जवाब भी दिया था।विभाग ने कहा- भविष्य में लापरवाही से बचें
हालांकि, 28 जनवरी 2025 को राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने जूली कुमारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की। इस दौरान विभाग ने जूली को भविष्य में ऐसी लापरवाही से बचने के लिए सचेत किया। लेकिन, इस मामले को सजा या कार्रवाई के बिना समाप्त कर दिया गया।

Tags - Nalanda Revenue Department DM Woman CO Bihar News Latest News Breaking News