logo

भोजपुर में रिटायर्ड पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या, मामले की जांच में जुटा प्रशासन

firing28.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के भोजपुर से हत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां बीते शुक्रवार की देर रात कुछ अपराधियों ने घर में घुसकर एक रिटायर्ड पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या कर दी।  मामला जिले के उदवंतनगर थाना इलाके के कारीसाथ गांव का बताया जा रहा है। 
मृतक की पहचान कारीसाथ गांव के रहने वाले 85 वर्षीय कन्हैया प्रसाद यादव के रूप में हुई है।  जो बंगाल पुलिस में हवलदार पद पर कार्यरत थे और 2006 में रिटायर हो गए थे।  परिजनों के बताये अनुसार शुक्रवार की रात कुछ अज्ञात लोग घर में घुस गए और सो रहे कन्हैया प्रसाद यादव पर धड़ाधड़ 2 गोलियां बरसा दी।  एक गोली दाहिने सीने पर लगी और दूसरी गोली गर्दन पर जा लगी।  जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई जिसके बाद गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल कुमार महथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके पश्चात् घटना की जाँच शुरू कर दी।
परिजनों ने पुलिस से बातचीत में बताया कि मृतक के बेटे राज कुमार यादव के मोबाइल पर कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी।  वहीं घटना से दो महीने पहले गांव के युवकों के बीच विवाद भी हुआ था।  जिसके बाद विजयादशमी के दिन धमकी मिली कि ' देख लेंगे'।  जिसके बाद पुलिस यह जनच करने में जुटी है कि कहीं हत्या का कारण इसी पुरानी रंजिश का मामला तो नहीं।  

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update Bihar crime news bihar crime latest news bhojpur news bhojpur crime news