पटना
बिहार की सियासत में जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। विपक्षी दल RJD ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तंजिया पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए सरकार पर तीखा प्रहार किया है। पोस्ट में आरजेडी ने त्रेतायुग और कलयुग की तुलना करते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट
रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा!
₹10 हजार बांट सरकार बनेगी! नाम बदलना ही विकास कहलाएगा!
लोग सातवीं पास बता रहे हैं, हत्या का मामला खंगाल रहे हैं, "PFC और हाफीडिफिट" पर शोध कर रहे हैं तो कुछ तो काम कर के दिखाना ही पड़ेगा ना!
इस पोस्ट के जरिए विपक्ष ने सरकार पर लोकलुभावन वादों के नाम पर सत्ता हथियाने और बुनियादी काम के बजाय पुरानी योजनाओं के नाम बदलने का आरोप लगाया है।

शिक्षा और आपराधिक मामलों पर घेरा
इस पोस्ट के जरिए आरजेडी ने सीएम सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता और उनके पुराने रिकॉर्ड को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए। पोस्ट में दावा किया गया कि लोग मुख्यमंत्री को सातवीं पास बता रहे हैं। साथ ही वे मुख्यमंत्री से जुड़े पुराने 'हत्या के मामलों' को भी खंगाल रहे हैं। पोस्ट में "PFC और एफिडेविट" का जिक्र करते हुए कहा गया कि विपक्ष इन दस्तावेजों पर शोध कर रहा है कि आखिर सच्चाई क्या है।